जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थानाध्यक्ष बकेवर मय पुलिस टीम द्वारा

अपराध नियंत्रण की दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01 हिस्ट्रीशीटर वाँछित अभियुक्त को #पुलिस मुठभेड़ मे किया गया गिरफ्तार ,*
कब्जे से 01 फैक्ट्री मेड रायफल 315 बोर व 04 खोखा कारतूस व 6 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 मोबाइल फोन तथा घटना मे प्रयुक्त 01 कार ह्युण्डई एक्सेंट बिना नम्बर प्लेट की गयी बरामद ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
*घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-*
जनपद मे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे थानाध्यक्ष बकेवर मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सुनवर्षा अण्डरपास के निकट संन्दिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान बरोख की तरफ से 01 कार तेज गति से आती दिखायी दी । उक्त कार को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया तो कार सवार अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया तथा भागने का प्रयास किया गया । पुलिस टीम द्वारा तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को देते हुये कार का पीछा गया । उरैन गांव के पास निवाडी से लुधियानवी जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्वयं को पुलिस टीमों से घिरता देख कार सवार अभियुक्तों द्वारा पुन: पुलिस टीम पर फायर किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे 01 गोली अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह के दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में 01 फैक्ट्री मेड रायफल 315 बोर, 04 खोखा कारतूस तथा 06 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । 01 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत है ।
घटना मे प्रयुक्त ह्युण्डई एक्सेंट कार को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना बकेवर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यावाही की जा रही है ।
*नोटः-* गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध लूट, डकैती, चोरी, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर प्रकृति के कुल 24 अभियोग विभिन्न जनपदों में पंजीकृत हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम हरचन्द्रपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
*आपराधिक इतिहासः-*
_*अभियुक्त प्रवीन उर्फ मंगल यादव उर्फ सुनील कुमार पुत्र रणवीर सिंह ( HS N0-123 A थाना सिविल लाइन इटावा)*_
1. मु0अ0सं0 34/20 धारा 413/414/420/467/468/471 भादवि0 थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
2. मु0अ0सं0 228/20 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा
3. मु0अ0सं0 232/22 धारा 147/323/325/336/352/504/506 भादवि0 थाना सिविल लाइन जनपद इटावा (में वांछित अभियुक्त)
4. मु0अ0सं0 161/17 धारा 120बी/395/397/412 भादवि0 थाना ऊसराहार जनपद इटावा
5. मु0अ0सं0 263/17 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना ऊसराहार जनपद इटावा
6. मु0अ0सं0 16/20 धारा 379/411/413/420/482 भादवि0 थाना फ्रेण्ड्स कालोनी जनपद इटावा
7. मु0अ0सं0 172/17 धारा 120बी/394 भादवि0 थाना बकेवर जनपद इटावा
8. मु0अ0सं0 184/17 धारा 120बी/394/411 भादवि0 थाना सिविललाइन जनपद इटावा
9. मु0अ0सं0 94/17 धारा 147/148/149/307 भादवि0 थाना सैफई जनपद इटावा
10. मु0अ0सं0 175/17 धारा 307 भादवि0 थाना ऊसराहार जनपद इटावा
11. मु0अ0सं0 176/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार जनपद इटावा
12. मु0अ0सं0 177/17 धारा 41/411 भादवि0 थाना ऊसराहार जनपद इटावा
13. मु0अ0सं0 408/21 धारा 41/411 भादवि0 थाना किशनी जनपद मैनपुरी
14. मु0अ0सं0 409/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना किशनी जनपद मैनपुरी
15. मु0अ0सं0 29/24 धारा 147/323/504/506 भादवि0 थाना विधुना जनपद औरैया
16. मु0अ0सं0 352/17 धारा 328/342/395/412 भादवि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
17. मु0अ0सं0 1151/17 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
18. मु0अ0सं0 143/17 धारा 147/148/149/307/412/420/467/468/471 भादवि0 थाना अछल्दा औरैया
19. मु0अ0सं0 799/20 धारा 379/411/414 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
20. मु0अ0सं0 800/20 धारा 420/467/471/468 भादवि0 व 15/60/64 आवकारी अधि0 थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
21. मु0अ0सं0 464/21 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद उन्नाव
22. मु0अ0सं0 342/17 धारा 394 भादवि0 थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद
23. मु0अ0सं0 46/20 धारा 379/411 भादवि0 थाना बीटा 2 जनपद कमिश्नरेट गोतमबुद्ध नगर
24. मु0अ0सं0 56/25 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट थाना डींग जनपद सिरसा (हरियाणा) ( से वांछित अभियुक्त)
*बरामदगीः-*
1. 01 फैक्ट्री मेड रायफल 315 बोर
2. 04 खोखा कारतूस 315 बोर
3. 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर
4. 01 कार ह्युण्डई एक्सेंट बिना नम्बर प्लेट घटना मे प्रयुक्त ।
5. 01 मोबाइल फोन ।

*पुलिस टीमः-* थानाध्यक्ष बकेवर श्री विपिन मलिक, उ0नि0 श्री स्वदेश कुमार, हे0का0 संजीव, हे0का0 गजेन्द्र कुमार, का0 सतीश कसाना, का0 रवि पंवार, विजय कुशवहा, का0 संजय, का0 सुभम सैनी ।




