निजी जेएस विश्वविद्यालय को मानयता मिली थी. जेएस विवि से मंडलभर के छात्रों ने पढ़ाई की. साल 2025 में राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापन भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ी संख्या में जेएस विवि से बीपीएड की डिग्री लगाकर आवेदन किए गए थे
JS विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता समाप्तफर्जी मार्कशीट मामले में जांच के बाद बड़ा फैसलाअब छात्रों की डिग्री और सर्टिफिकेट का सत्यापन व संचालन आगरा BR आंबेडकर विश्वविद्यालय करेगा – मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

JS विश्वविद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता समाप्तफर्जी मार्कशीट मामले में जांच के बाद बड़ा फैसलाअब छात्रों की डिग्री और सर्टिफिकेट का सत्यापन व संचालन आगरा BR आंबेडकर विश्वविद्यालय करेगा – मंत्री योगेंद्र उपाध्याय !!
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में साल 2015 में निजी जेएस विश्वविद्यालय को मानयता मिली थी. जेएस विवि से मंडलभर के छात्रों ने पढ़ाई की. साल 2025 में राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापन भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ी संख्या में जेएस विवि से बीपीएड की डिग्री लगाकर आवेदन किए गए थे. जांच में सामने आया कि जेएस विवि द्वारा सीटों से अधिक बीपीएड की डिग्री वितरित की गईं. इस मामले में जेएस विवि के कुलाधिपति सुकेश यादव, कुलसचिव नंदन मिश्रा सहित अन्य लोगों को अरेस्ट किया गया था. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार शासन स्तर पर गठित जांच समितियों की रिपोर्ट में सामने आया कि जेएस विवि ने निजी विवि की अधिग्रहण की कई धाराओं का उल्लंघन किया. डिग्री देने की शक्ति का दुरुपयोग किया और संगठित तरीके से फर्जी डिग्रियां और अंकतालिकाएं जारी कीं. निजी विवि के लिए 40 एकड़ भूमि होनी चाहिए लेकिन इस विवि के पास 35.637 एकड़ भूमि पाई गई जो अधिनियम की धारा 3 का उल्लंघन है.



