यूपी के इटावा जिले के तहसील चकरनगर के अंतर्गत एक अज्ञात शव की शिनाख्त करने में सहयोग करें।
यूपी के इटावा जिले के तहसील चकरनगर के अंतर्गत एक अज्ञात शव की शिनाख्त करने में सहयोग करें।

शिनाख्त अज्ञात शव || इटावा पुलिस
यूपी के इटावा जिले के तहसील चकरनगर के अंतर्गत एक अज्ञात शव की शिनाख्त करने में सहयोग करें।
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30.01.2026 को समय लगभग 13.30 बजे थाना चकरनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डिभोली घाट, यमुना पुल के पास एक अज्ञात महिला मृत अवस्था में पाई गई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।
मृतका की पहचान का प्रयास किया गया, किंतु अब तक मृतका के नाम व पते के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
मृतका के पहनावे व हुलिये का विवरण निम्नवत है—
➡️ लाल/गुलाबी रंग का फूलदार कुर्ता
➡️ गुलाबी रंग की सलवार
➡️ पास में नीले व लाल रंग की शॉल/दुपट्टा
➡️ बाल काले, मध्यम लंबाई
➡️ शरीर मध्यम कद-काठी
➡️ कद औसत
➡️ उम्र लगभग 22 वर्ष
उक्त मृतका की पहचान के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, तो कृपया निम्न स्थान पर संपर्क कर अवगत कराने का कष्ट करें—
📞 थाना चकरनगर – 9454403271
📞 क्षेत्राधिकारी चकरनगर- 9454401447
📞 मीडिया सेल इटावा – 7839858773
प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है



