Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorizedराजनीतिराज्य

बदायूँ:नगर पंचायत रूदायन में जाति – पात रूपी फैली अवधारणाओं को दूर करने के उद्देश्य से प

हम दो, हमारा एक करता जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसे रोकने के साथ

बदायूँ:नगर पंचायत रूदायन में जाति – पात रूपी फैली अवधारणाओं को दूर करने के उद्देश्य से पधारी मुख्य वक्ता साध्वी प्राची देवी मार्ग दर्शन मंडल आश्रम हरिद्वार ने सनातन परंपरा के प्रति उदगार व्यक्त करते तथा लोगों को एकजुट रहने की सलाह देकर कार्यक्रम सम्पन्न किया।

विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नगर का एक मात्र अछूता सवर्ण महीनों के प्रचार प्रसार के बाद आज के कार्यक्रम को देखकर अपने को ठगा महसूस कर रहा होगा।क्योंकि विराट हिंदू सम्मेलन के नाम से छपे पर्चे , पोस्टर, फ्लेक्सी तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से नियत तारीख 05 फरवरी का बार – बार बुलावा दिये जाने के बाद सत्ता पार्टी के कार्यक्रम में शोभा बढ़ा रहे स्कूलों के बच्चों सहित अध्यापक, कार्यकर्ता , पुलिस, पत्रकारों को भी शामिल करने के बाद भी मंच के समक्ष पड़ी 200 के लगभग कुर्सियां भी खाली रह गई।नाम न छापने के शर्त पर लोगों ने कहा कि अब यूजीसी, SC, ST, एक्ट, आरक्षण इस सरकार ने सवर्ण पर लगाया है उसके बाद इनकी विराट सभाएं नहीं केवल नुक्कड़ सभाएं ही आयोजित हो सकती है।

 

मुख्य वक्ता साध्वी प्राची जी के उद्बोधन की बात करें तो उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुराना धर्म है हम यहां आकर चाहें जिस जाति वर्ग से है परन्तु हम सबसे पहले सनातनी हिंदू है।आगे कहा कि भाइयों देश का मुसलमान अपनी संख्या बढ़ाता जा रहा है और हिन्दू , – हम दो, हमारा एक करता जा रहा है।उन्होंने कहा कि इसे रोकने के साथ जाति पात पर आधारित अवधारणा समाज की बुराई न बन जाए उससे पहले हमें समाप्त करना होगा। पत्रकारों द्वारा यूजीसी के मुद्दों पर पूछने पर बताया कि यूजीसी नियम गलत था कहने के बाद कुछ नहीं बोलीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!