BREAKING NEWSE-Paperक्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़हादसा
गंगा एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 लड़कियों की मौत
जिला रायबरेली के डलमऊ के पास हुआ है.लालगंज की तरफ से आई कार चूली गांव में एक नया मंदिर बना है

जिला रायबरेली के डलमऊ के पास हुआ है.लालगंज की तरफ से आई कार चूली गांव में एक नया मंदिर बना है। रविवार को मंदिर में भंडारा था। चूली, कोडर और हनुमानगंज गांव के तमाम लोग भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे थे। शाम करीब 7 बजे 10-12 लड़कियां पैदल अपने गांव लौट रही थीं।
इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस बुलवाई।
मृतकों की पहचान शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमा (18) के रूप में हुई है। सभी लड़कियां ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थीं। सूचना पाकर परिवारीजन पहुंचे। रश्मि की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह कभी बेटी को सहलाती, तो कभी दहाड़ मारकर रोने लगती।




