Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperक्राइमहादसा

गोला कोतवाली क्षेत्र के नई बाईपास स्थित अंधेरी बाग के पास शुक्रवार दोपहर दिन-दिहाड़े गोली चलने से एक व्यक्ति घायल

लखीमपुर-खीरी गोला गोकर्णनाथ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

जनपद लखीमपुर-खीरी गोला गोकर्णनाथ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लईक नामक युवक को गोली लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि दो युवक काशीराम कॉलोनी में एक व्यक्ति को दौड़ाते हुए घुस आए थे। कॉलोनी के कुछ लोग, जिनमें लईक भी शामिल था, हमलावरों को पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। पीछा करते-करते सभी नई बाईपास अंधेरी बाग तक पहुंच गए। इसी दौरान हमलावरों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली लईक के सीने में बाई ओर नीचे की तरफ जा लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सीओ गोला रमेश तिवारी अपने दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे औरहालात को काबू में लिया। घायल युवक को आनन-फानन में सीएचसी गोला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के सीने में बाईं ओर नीचे की तरफ गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया गया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रशांत कमल पुत्र दिनेश कुमार और प्रशांत वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार, निवासी हेमपुर थाना हैदराबाद, का संगम बिजुआ निवासी (वर्तमान पता काशीराम कॉलोनी) से एक लाख रुपये का लेन-देन था। इसमें 47 हजार रुपये ऑनलाइन दिए जा चुके थे, जबकि 53 हजार रुपये बकाया थे। इसी बकाया रकम को लेकर विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक जा पहुंचा।

घटना के तुरंत बाद सीओ गोला रमेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को तमंचे समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी है।

ब्यूरो चीफ कृष्णा अवस्थी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!