Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperक्राइमटॉप न्यूज़राज्य

खाकी का ‘छलावा’ दिखाकर लूटने वाले 6 शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, बोलेरो और तमंचा बरामद

सीतापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: कन्नौज और फर्रुखाबाद के गैंग ने राहगीरों का जीना किया था दूभर, 'ब्लेड' मारकर काटते थे जेबें करते थे खाली

यूपी के सीतापुर जिले के अंतर्गत में पुलिसिया रौब और वेशभूषा का झांसा देकर राहगीरों की जेब साफ करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का सीतापुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना रामकोट और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पिरई नदी पुल के पास से 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकदी, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है।लिफ्ट देने के बहाने ‘सफाई’ से करते थे हाथ साफ
​पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गैंग बोलेरो (UP27U1840) से घूमकर ऐसे राहगीरों की रेकी करता था जो वाहन के इंतजार में होते थे। खुद को पुलिसकर्मी जैसा दिखाकर ये लोगों को लिफ्ट देते या उनसे लिफ्ट मांगते थे। सफर के दौरान बड़ी ही चतुराई से ये ब्लेड की मदद से राहगीर की जेब काट लेते थे। बरामद 20,200 रुपयों में से 3,700 रुपये तो ब्लेड से कटे हुए मिले हैं, जो इनकी कार्यप्रणाली की गवाही दे रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सनी राजपूत, बृजेश, राजन उर्फ बेलुआ और रोहित (सभी निवासी कन्नौज) तथा ऋषभ और कुनाल (निवासी फर्रुखाबाद) शामिल हैं। इनमें से बृजेश और रोहित का लंबा आपराधिक इतिहास है। बृजेश पर कानपुर, लखनऊ और मैनपुरी जैसे जिलों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।महोली और रामकोट की घटनाओं का खुलासा
​पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई से जिले में हुई कई टप्पेबाजी की घटनाओं का पर्दाफाश हुआ है। गैंग ने स्वीकार किया कि बीते नवंबर में महोली और जनवरी में गोवरे पुरवा पुल के पास उन्होंने इसी तरह मोटरसाइकिल सवारों को अपना शिकार बनाया था।​नकदी: 20,200 रुपये (3,700 रुपये कटे हुए)
​हथियार: 01 तमंचा (315 बोर) व जिंदा कारतूस।
​वाहन: बोलेरो (UP27U1840) – सीज।
​औजार: 05 अदद आधी ब्लेड।

सीतापुर पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी।
​इस ऑपरेशन को सफल बनाने में रामकोट एसओ और क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह की टीम का अहम योगदान रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

जिला संवाददाता  राम कृष्ण बाजपेई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!