Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

खनन को लेकर जिला अधिकारी ने दिए सख्त आदेश

अवैध खनन के खिलाफ 01 फरवरी से 15 फरवरी तक संचालित अभियान के संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा समस्त

बिजनौर 05 फरवरी 2026:- शासन के निर्देशानुसार अवैध परिवहन एवं अवैध खनन के खिलाफ 01 फरवरी से 15 फरवरी तक संचालित अभियान के संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकार एआरटीओ प्रवर्तन मीनिंग ऑफिसर के साथ आयोजित बैठक में निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी फील्ड में निकाल कर ओवरलोडेड वाहनों एवं अवैध परिवहन कर रहे वाहनों की जांच करेंगे तथा बिना बिना नंबर प्लेट नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए एवं यह भी निर्देशित किया गया कि खनन परिवहन में लगे हुए वाहनों का विभागीय पोर्टल https://registration.vtsdgm.up.in/register पर उनका रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है तथा ऐसे वाहन जीपीएस डिवाइस लगवा कर ही खनिज का परिवहन करेंगे। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान चलाकर लम्बित चालान वाले वाहनो, ओवरलोड तथा फर्जी / धुन्धले / गलत नम्बर प्लेट लगाकर खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी यदि उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अपंजीकृत मालवाहन, ओवरलोड, बिना नम्बर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगे वाहनों के विरूद्ध भी विशेष चेंकिंग अभियान चलाकर शासन के उप निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त कर स्वामियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में जनपद की आज सभी तहसीलों में एसडीम एवं क्षेत्राधिकार द्वारा संयुक्त रूप से खनिज परिवहन कर रहे हैं। वाहनों की जांच की गई एवं उनका जुर्माना भी लगाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!