Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperयूपीराजनीतिराज्य

किसान सम्मान निधि रुक सकती है फार्मर रजिस्ट्री न बनने पर सरकार की चेतावनी न्याय पंचायत प्रभारी सीताराम

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने 19 फरवरी 2026 को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चित्रकूट जनपद में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने 19 फरवरी 2026 को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह अभियान पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड के लिए एक-एक, कुल पांच प्रचार वाहन लगाए गए हैं। ये वाहन विकासखंड के सभी गांवों में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनाने और इसके लाभों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। न्याय पंचायत प्रभारी सीताराम ने भानपुर, ब्यौहरा, कलवारा बुजुर्ग, रामपुर, सिधौली, नहरा और देवल कुचारम जैसे गांवों में प्रचार किया। कलवारा बुजुर्ग के न्याय पंचायत प्रभारी सीताराम ने किसानों से जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि रजिस्ट्री न बनवाने पर पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रुक इसके अतिरिक्त, भविष्य में उर्वरक, बीज और कृषि यंत्र जैसी सुविधाएं केवल उन्हीं किसानों को मिलेंगी जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी। फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसान सरकार की अन्य योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं। रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और अपने खेत की खतौनी लेकर किसी भी जनसेवा केंद्र, कृषि विभाग के न्याय पंचायत कर्मचारी, पंचायत सहायक या राजस्व लेखपाल से संपर्क करना होगा। गांवों में विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां किसान अपनी रजिस्ट्री बनवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!