Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperदुर्घटनाराज्यहादसा

ट्रैक्टर से टकराई बाइक , महिला व बच्चे सहित तीन लोग घायल,बाइक चालक की हालत गंभीर

लखीमपुर-खीरी भदफर चौकी के अंतर्गत क्रेशर व मेहरोत्रा पंप के मध्य में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई

जनपद लखीमपुर-खीरी भदफर चौकी के अंतर्गत क्रेशर व मेहरोत्रा पंप के मध्य में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बाइक सवार की हालत अति गंभीर है।

अवगत कराना है कि संदीप कुमार पुत्र परिक्रमा (20)ग्राम तीखड़िया थाना ईसानगर बाइक नंबर(u p 31 c d 0 264)से अपने रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने अशोकापुर जा रहे थे जैसे ही वह मेहरोत्रा पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तुरंत ही स्वराज 35 ट्रैक्टर ने उनको आगे से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार चार में से तीन लोग घायल हो गए जिसमें बाइक सवार संदीप कुमार की हालत अति गंभीर है जबकि आरती पत्नी राम सिंह का पैर टूट गया है। बाइक पर सवार एक बच्चे रविंद्र पुत्र राम सिंह का भी पैर टूट गया है घटना की जानकारी पाकर पुलिस चौकी भदफर का स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को सी एच सी नकहा पहुंचाया तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

संवादाता कृष्णा अवस्थी लखीमपुर-खीरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!