जनपद शाहजहांपुर खेत में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू I
निवासी गौरव (18) पुत्र महेश शुक्रवार को अपने खेत की ओर गया था

उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में थाना रोजा क्षेत्र के गांव पींग में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी गौरव (18) पुत्र महेश शुक्रवार को अपने खेत की ओर गया था। कुछ समय बाद उसका शव खेत में खड़े आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।



