Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपीराज्य

भोले नाथ के दरबार मे भोर के 4 बजे होती है आरती 

भक्तो की लगती है भारी भीड़ दूर दराज से पहुँचते है भक्त पाते है मनवांछित फल 

प्रयागराज/ लालापुर भोले नाथ के दरबार मे भोर के 4 बजे होती है आरती  भक्तो की लगती है भारी भीड़ दूर दराज से पहुँचते है भक्त पाते है मनवांछित फल

सावन मास शुरू होते ही लगाने लगी भक्तो की भारी भीड़ हजारों की संख्या मे पहुँच रहे भक्त कैलाश पर्वत पर विराजे भगवान भोलेनाथ का मनोहर रूप सबको आकर्षित करता है

मामला जनपद प्रयागराज बारा क्षेत्र अंतर्गत कालिंदी के तट पर विराजमान प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए मनकामेश्वर धाम भटपुरा प्रयागराज जो की पर्वतों की सिखा पर गुफा मे बसा हुआ अपने में एक अलौकिक सुंदरता को दर्शाता है

सावन महीने में और ही मनोहर हो जाता है चारो तरफ हरियाली प्राकृतिक सुंदरता भक्तों के मन को आकर्षित करती है भक्त उस मानोहर दृष्य को देखने और भोले नाथ के दरबार मे आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचते है

सावन मास शुरू होते ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो जाती है भोर के चार बजे से ही दूर दराज से भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार में अभिषेक करने जल चड़ाते है पूजा करने पहुंचते हैं प्रतिदिन सावन में प्रतिदिन अलग-अलग तरह की सुंदरता और भीड़ आपको देखने को मिलती है भोलेनाथ का हर दिन अलग रूप का दर्शन होता है हजारों की संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ के दरबार में प्रतिदिन पहुंच रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!