पिहानी के पुराने राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर भवन की 3 अगस्त को होगी नीलामी
1 अगस्त तक ₹5,000 सुरक्षा धनराशि जमा कर इच्छुक व्यक्ति, संस्था व ठेकेदार ले सकते हैं भाग, मलबा स्वयं हटाना होगा

1 अगस्त तक ₹5,000 सुरक्षा धनराशि जमा कर इच्छुक व्यक्ति, संस्था व ठेकेदार ले सकते हैं भाग, मलबा स्वयं हटाना होगा
शाहाबाद जिला हरदोई
जगतपालसिह
पिहानी । जिला कृषि अधिकारी कार्यालय ने विकास खंड पिहानी स्थित पुराने राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर भवन एवं मलबे की सार्वजनिक नीलामी की सूचना जारी की है। विभाग ने इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं एवं ठेकेदारों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नीलामी में प्रतिभाग करने की अपील की है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2026 को सायं 5 बजे तक स्थल का निरीक्षण कर ₹5,000 की सुरक्षा धनराशि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, विकास भवन हरदोई के कैशियर के पास जमा कर सकते हैं। इसके बाद 3 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, विकास भवन हरदोई में आयोजित होने वाली नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया जा सकेगा।
विभाग के अनुसार नीलामी की न्यूनतम बोली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्धारित मूल्य से कम स्वीकार नहीं की जाएगी। नीलामी में सफल बोलीदाता को पूरी धनराशि चालान के माध्यम से कृषि विभाग के लेखाशीर्ष में जमा करनी होगी। भुगतान के बाद ही संबंधित व्यक्ति या संस्था को जर्जर भवन का मलबा हटाने एवं अपने स्तर से ले जाने की अनुमति मिलेगी। मलबा तोड़ने, हटाने और परिवहन की पूरी जिम्मेदारी सफल बोलीदाता की होगी।
नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, हरदोई अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार, पिहानी के प्रभारी नीरज कुमार (मोबाइल: 9559934773) से संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र हरदोई होगा। साथ ही नीलामी समिति को आवश्यकतानुसार नियमों में संशोधन करने अथवा बिना कारण बताए नीलामी निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।




