*तीर धुमाई गंगू के खंड संख्या 4 में अबैध खनन का आरोप ग्रामीणों ने ठेकेदार सुरेंद्र शुक्ला पर मानक से अधिक खनन करने का लगाया आरोप*
अबैध खनन का आरोप ग्रामीणों ने ठेकेदार सुरेंद्र शुक्ला पर मानक से अधिक खनन करने का लगाया आरोप

चित्रकूट – अवैध खनन और ओवरलोडिंग की समस्या से परेशान किसान दूसरे दिन भी धरना देकर बैठे किसान,किसानों ने ग्राम चांदी धुमाई ग्राम में शिवन बाबा के पास धरना देकर खोला था कल मोर्चा।राजापुर और मऊ तहसील में अवैध खनन और ओवरलोडिंग से किसानों की फसलें हो रही बर्बाद। ओवरलोड ट्रकों के निकलने से धूल से पटी किसानों की फसलें,और रास्ते में खुले विद्यालय में पठन पाठन में भी ट्रकों की वजह से फैल रहा प्रदूषण। खनिज विभाग की मिली भगत से खनिज माफिया किसानों की फसलों को कर रहे बर्बाद। तीर धुमाई गंगू के खंड संख्या 4 में अबैध खनन का आरोप ग्रामीणों ने ठेकेदार सुरेंद्र शुक्ला पर मानक से अधिक खनन करने का लगाया आरोप । ग्रामीणों ने पहले भी बीते माह की 29 दिसंबर को कर्वी तहसील मुख्यालय में दिया था धरना। उस समय अधिकारियों के आश्वाशन पर धरना समाप्त कर दिया गया था। राजापुर तहसील के धुमाई खंड संख्या 4 में अवैध खनन से परेशान है ग्रामीण, वहीं राजापुर SDM व खनिज इंस्पेक्टर पहुंचे दूसरे दिन चल रहे किसानों के धरने को लेकर समझाने का कर रहे प्रयास।




