महराजगंज मे कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी में फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की संयुक्त जांच, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

महराजगंज। जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार आज थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, फायर सेफ्टी ऑफिसर तथा नगर पालिका के जेई द्वारा संयुक्त रूप से फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। टीम द्वारा अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, फायर एग्जिट, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत वायरिंग, सुरक्षा उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए।जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट 






