Uncategorized

आशीर्वाद का दिया, सेवा और समर्पण का संकल्प! विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह 

 

देशवासियों के प्रेरणास्रोत, भारत के गौरव एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को अपनी विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के ग्राम पंचायत पसका स्थित पवित्र घाट पर #आशीर्वाद_का_दिया जलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की पवित्र सरयू तट की इस पुण्यभूमि पर दीप प्रज्वलित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा देशसेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उन्हें शक्ति एवं सामर्थ्य प्राप्त हो।इस अवसर पर अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह जी, जिला महामंत्री श्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह जी, सरयू मंडल अध्यक्ष श्री हरिओम ओझा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कुंवर बहादुर सिंह जी, सम्मानित प्रधानगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पसका की पावन धरती पर प्रज्वलित यह दीपक सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और जनकल्याण के संकल्प का प्रतीक है। दीपक की ज्योति की तरह हमारा राष्ट्र निरंतर प्रकाशमान रहे, देश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा भारत विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहे—यही मंगलकामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!