Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
खेलयूपीलोकल न्यूज़

सीओ आयुषी सिंह का सघन चेकिंग अभियान, एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया

सीओ आयुषी सिंह का सघन चेकिंग अभियान, एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान

यूपी के  जिला इटावा के जसवंत नगर के अंतर्गत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जसवंतनगर बलरई क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने फिरोजाबाद बॉर्डर और आगरा बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सीओ आयुषी सिंह ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए सख्त हिदायत दी। बिना हेलमेट, बिना कागजात, ओवरलोडिंग और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
चेकिंग अभियान के उपरांत सीओ आयुषी सिंह ने लाखेरी कुआं चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही चौकी पर आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज और चौकी इंचार्ज जितेंद्र तोमर भी मौके पर उपस्थित रहे। चेकिंग करती क्षेत्राधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!