“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम गिलाड़ी में हुआ वृक्षारोपण

नेहटौर क्षेत्र के ग्राम सहकरामपुर गिलाड़ी में आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे रोपे।
ग्राम प्रधान ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण ही नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक भावनात्मक प्रयास है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
बिजनौर से ब्यूरो चीफ रविल कुमार की रिपोर्ट




