Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperक्राइमदुर्घटनालोकल न्यूज़हादसा

फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा प्रकरण में नया मोड़, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार से किया इन्कार

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की साफ मांग है

फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा प्रकरण में नया मोड़, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार से किया इन्कार लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौसा में युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों की साफ मांग है कि नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई हो। मांग पूरी न होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी गई है। इस बीच विशेष सूत्रों के हवाले से… एक और सवाल उठ रहा है, बताया जा रहा है कि घटना की रात करीब 2:00 बजे पुलिस गांव में मौजूद थी, इसके बावजूद दबंगों के घर से लगभग 20 भैंस और 13 बकरियां कैसे निकाली गईं? इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने (मान-मुनौव्वल) का प्रयास जारी है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

ब्यूरो चीफ कृष्णा अवस्थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!