BREAKING NEWSE-PaperUncategorized
Trending

बाढ़ के बीच पशुपालकों को मिला प्रशासन का सहारा, बांटा गया पशु चारा

बाढ़ राहत

राजमहल। बाढ़ की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रशासन राहत एवं सहायता कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो ने गदाई सितारा क्षेत्र पहुंचकर पशुपालकों के बीच पशु चारा का वितरण किया।इस दौरान एसडीओ ने पशुपालकों से संवाद कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। पशुपालकों ने अपनी परेशानियों से अवगत कराया, जिस पर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।बाढ़ की स्थिति में जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं पशुपालकों के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के साथ पशुपालकों की जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ पशुधन की सुरक्षा और उनके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चला रहा है तथा जरूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।पशु चारा मिलने से क्षेत्र के पशुपालकों को राहत मिली। प्रशासन की इस पहल को बाढ़ के कठिन समय में पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!