महराजगंज के थाना कोल्हुई मे रोडवेज बस चालक व परिचालक से हुई मारपीट जिसमें 4 अभियुक्त गिरफ्तार
4 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया

महराजगंज के थाना कोल्हुई मे रोडवेज बस चालक व परिचालक से हुई मारपीट जिसमें 4 अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा रोडवेज बस के कंडक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट करने के मामले में संलिप्त 4 अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस हिरासत में ले लिया है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों 1ः अंश जयसवाल पुत्र कन्हैया (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी- ग्राम बड़हारी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज स्थाई निवासी बताया जा रहा है 2ः राजपाल पुत्र मनीराम (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी- ग्राम कोल्हुई, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज का बताया जा रहा है 3ः कृष्णा पाठक पुत्र सरवन पाठक (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी- ग्राम कोल्हुई, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज स्थाई निवासी हैं 4ः कृष्णा कसौधन पुत्र श्याम सागर (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी- ग्राम कोल्हुई, थाना कोल्हुई,
• उ0नि0 राजीव कुमार सिंह
• हे0का0 विवेकमुणि त्रिपाठी
• का0 राकेश सिंह मौजूद रहे




