
आज सिविल डिफेन्स, सोनभद्र के वार्डेन बंधुओं द्वारा नवागत जिलाधिकारी महोदय श्री चर्चित गौड़ जी से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। भेंटवार्ता के दौरान जनहित, आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेन्स की गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
सिविल डिफेन्स, सोनभद्र परिवार जिलाधिकारी महोदय का जनपद में हार्दिक स्वागत करता है तथा उनके सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करता है।
#CivilDefence #Sonbhadra #DistrictMagistrate #TeamSonbhadra


