*पिहानी में ‘सांवरिया फ्लैक्स एंड प्रिंटर्स’ का हुआ भव्य उद्घाटन: कांवड़ यात्रा बैनर पर मिलेगी विशेष छूट*

पिहानी (हरदोई) | गोपामऊ रोड पर पुलिस चौकी के पास ‘सांवरिया फ्लैक्स एंड प्रिंटर्स’ का भव्य शुभ उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और अतिथियों ने शिरकत कर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विकास सिंह (बखरिया) और रवि शर्मा को नए व्यवसाय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ. गौरव सिंह (मझिया), बड़े भाई प्रशांत सिंह चौहान, बड़े भाऊ ईशेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उपस्थित सभी अतिथियों ने फीता काटकर व पूजा-अर्चना के बाद प्रतिष्ठान का शुभारंभ कराया और प्रतिष्ठान की सफलता व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष ऑफर
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विकास सिंह ने बताया कि:
आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए कांवड़ बैनर व फ्लेक्स बहुत ही रियायती/छूट दरों (Special Discount) पर छापे जाएंगे।
यहाँ हर प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली फ्लेक्स प्रिंटिंग, होर्डिंग्स, शादी के कार्ड, विजिटिंग कार्ड और अन्य सभी तरह के प्रिंटिंग कार्य उचित व आकर्षक दामों पर उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिष्ठान के संचालकों ने पधारे हुए सभी स्नेही स्वजनों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




