महराजगंज थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 100 मुकदमों से संबंधित 929 लीटर अवैध शराब का किया विनष्टीकरण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के निर्देशन में थाना परसामलिक पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय सिविल जज (प्रवर खंड) त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई।आज थाना परसामलिक परिसर में विभिन्न 100 आबकारी मुकदमों से संबंधित कुल 929 लीटर अवैध शराब का राजस्व एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। उक्त कार्रवाई पूर्ण पारदर्शिता के साथ पंचनामा तैयार कर, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के माध्यम से संपन्न कराई गई।
महराजगंज पुलिस जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट



