पुलिस कार्यालय महराजगंज में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

पुलिस कार्यालय महराजगंज में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
महराजगंज में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के अवसर पर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक गौरी शंकर राम, नियुक्ति थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक द्वारा अपने संपूर्ण सेवा-काल में प्रदर्शित निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं ईमानदारी की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनके अनुभव, समर्पण एवं कार्यशैली सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भावी जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएँ अर्पित कर सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




