BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराज्य

पिहानी: किसान यूनियन ने पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, नवागत कोतवाल से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद

पिहानी (हरदोई)। कस्बे के आलू स्टोर प्रांगण में आज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसानों और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तीखा आक्रोश देखने को मिला।

 

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि विगत कई वर्षों से कोतवाली की छवि भ्रष्टाचार से प्रभावित रही है, जहाँ पीड़ितों और गरीबों की सुनवाई बिना ‘लेन-देन’ के नहीं होती। नेताओं ने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि थाने में बिना सुविधा शुल्क के न तो काम होता है और न ही सही ढंग से बात की जाती है।

 

नवागत प्रभारी निरीक्षक से बड़ी उम्मीदें:

 

बैठक के माध्यम से किसान यूनियन ने पिहानी कोतवाली के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक (SHO) से विशेष अनुरोध किया है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लें। वर्षों से चली आ रही इस कथित भ्रष्ट व्यवस्था पर अंकुश लगाया जाए, ताकि क्षेत्र के गरीबों, मजलूमों और वास्तविक पीड़ितों को बिना किसी मानसिक या आर्थिक शोषण के निष्पक्ष न्याय मिल सके। किसान नेताओं ने साफ किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे गरीबों और पीड़ितों की आवाज को आगे भी मुखरता से उठाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!