BREAKING NEWSE-Paperबिजनौरयूपीराज्य
धामपुर क्षेत्र के निजी क्लीनिक संचालक पर गंभीर आरोप, पीड़ित परिवार से मिले विधायक ओम कुमार
निजी क्लीनिक बिना वैध अनुमति अथवा मानकों के संचालित पाया

बिजनौर। धामपुर क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में कार्यरत नहटौर थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा क्लीनिक संचालक पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मामले का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि धर्मांतरण कराने की साजिश रची गई।
मामला क्षेत्रीय विधायक Om Kumar के संज्ञान में आने के बाद शनिवार सुबह लगभग 10 बजे विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
- विधायक ने प्रशासन को यह भी अवगत कराया कि यदि संबंधित निजी क्लीनिक बिना वैध अनुमति अथवा मानकों के संचालित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।
फिलहाल मामले की जांच संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
बिजनौर से ब्यूरो चीफ रविल कुमार की रिपोर्ट
RK NEWS 24 MEDIA



