सरस्वती शिशु मंदिर पिहानी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षण पिहानी हरदोई

सरस्वती शिशु मंदिर पिहानी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षण
हरदोई पिहानी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी की चार सदस्यीय चिकित्सीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर के दौरान डॉ. बिंदु आर्य, डॉ. उस्मान, डॉ. शिवली रियाज और फार्मासिस्ट प्रतीक यादव की टीम ने विद्यालय के कुल 250 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की।
डॉक्टरों ने बच्चों का वजन,ऊंचाई,आंखों की रोशनी,दांतों की स्वच्छता तथा संपूर्ण शरीर का परीक्षण किया।इसके साथ ही मेडिकल टीम ने बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु सिंह और कार्यालय प्रमुख समीर बाजपेई सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।




