Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

व्यापार शुरू करने के नाम पर लिया 5 लाख , पैसे मांगने पर मारपीट व जान मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर नवजीत साहा उर्फ माना, उसके छोटे भाई नीताई साहा, एवं सत्यजीत साहा उर्फ़ फुचुआ तीनों पिता सुधीर साहा के विरुद्ध कोटालपोखर थाना में कांड संख्या 60/26 के तहत व्यापार के नाम पर 5 लाख रुपये ले लिए जाने तथा पैसे मांगने पर मारपीट करने और जान मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के लखन राजवंशी से नवजीत साहा उर्फ माना ने व्यापार करने के नाम पर 5 लाख रुपये उधार लिया था, जब व्यापार शुरू नहीं हुआ और बार-बार धोखा देने के बाद लखन राजवंशी ने अपना दिया हुआ पैसा वापस मांगने लगा लेकिन नवजीत उर्फ माना हमेशा बहाना बनाता रहा, अपना पैसा वापस मांगने को लेकर लखन राजवंशी रविवार को कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर नवजीत उर्फ माना के घर पहुंचे घर पर माना मौजूद नहीं था तभी उसका छोटा भाई नीताई साहा एवं सत्यजीत साहा मौजूद थे दोनों भाई से लखन बोला कि उनका भाई पैसा ले लिया है और वापस मांग रहे तो नहीं दे रहा है तभी नीताई साहा एवं उसके छोटे भाई सत्यजीत साहा ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की वही उसका भाई नवजीत उर्फ माना भी फोन पर जान मारने की धमकी दिया और पूर्व में दर्ज कराये गये एफआईआर को उठाने की धमकी दिया पूरे मामले को लेकर लखन राजवंशी ने कोटालपोखर थाना में लिखित शिकायत किया है प्राप्त आवेदन के आधार पर कोटालपोखर पुलिस ने तीनों भाइयों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है 

 

 फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर धमकाने पर पहले भी जेल जा चुका है नवजीत साहा उर्फ़ माना……

 

 

28 जनवरी 2025 को नवजीत साहा उर्फ माना अपने अन्य दो साथियों के साथ फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर बड़ा सोनकर पंचायत के पंचायत समिति रूकैया वीवी के पति शकील जमाल अंसारी उर्फ मिस्टर को धमकी देते हुए कहा था कि आवास योजना में गड़बड़ी का एक वीडियो फुटेज मेरे पास है तुम मामला को मैनेज करो नहीं तो हम तुमको गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे, जिसका ऑडियो भी काफी वायरल हुआ था इसके बाद शकील जमाल अंसारी उर्फ मिस्टर ने कोटाल पोखर थाना में शिकायत किया था प्राप्त शिकायत के आलोक में नवजीत साहा उर्फ माना के ऊपर प्राथमिकी दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!