Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

केकेएम कॉलेज में स्नातक स्तर की सीटें पूर्ववत करने की मांग, विधायक निशात आलम ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विधायक निशात आलम ने सोमवार को रांची स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पाकुड़ के केकेएम कॉलेज में स्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों की घटाई गई सीटों को पूर्ववत बहाल करने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। विधायक निशात आलम ने मंत्री को बताया कि हाल के दिनों में स्थानीय छात्रों ने उनसे मुलाकात कर केकेएम कॉलेज में विभिन्न विषयों की सीटों में कटौती किए जाने की जानकारी दी थी। छात्रों के अनुसार कॉलेज में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, हिंदी और संथाली विषयों में पहले 300-300 सीटें निर्धारित थीं, जिन्हें घटाकर 180-180 कर दिया गया है। इसके अलावा कॉलेज में संचालित लेबर एंड सोशल वर्क विषय को भी हटा दिया गया है। विधायक ने कहा कि पाकुड़ जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण बहुल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। सीटों में कटौती होने से बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राओं को नामांकन से वंचित होने के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए जिले से बाहर जाने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विभागीय मंत्री से मांग की कि केकेएम कॉलेज में पूर्व निर्धारित सीटों को पुनः बहाल किया जाए तथा किसी भी विषय में सीटों की कटौती नहीं की जाए। साथ ही, कॉलेज से हटाए गए लेबर एंड सोशल वर्क विषय को भी पुनः शुरू करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। विधायक की मांग पर मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सचिव को पूरे मामले की रिपोर्ट मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि मामले की समीक्षा कर छात्र हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विधायक निशात आलम ने कहा कि उनका प्रयास है कि पाकुड़ के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या राज्यों का रुख न करना पड़े। इसके लिए कॉलेजों में पर्याप्त सीट, विषयों की उपलब्धता और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की दिशा में लगातार प्रयास किया जाएगा।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!