BREAKING NEWSUncategorized
Trending

कोटालपोखर की जनता बिजली की समस्या से परेशान, बिजली विभाग के अधिकारी मौनव्रत पर क्यों?

कोटालपोखर: कोटालपोखर क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार हो रही कटौती से आम जनता परेशान है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। थोड़ी देर के लिए बिजली आने के बाद दोबारा कटौती होने से लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जबकि गर्मी के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि लगातार बिजली समस्या के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले पर स्पष्ट जानकारी देने से क्यों बच रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ बार-बार होने वाली खराबी और ट्रिपिंग की स्थायी समस्या का समाधान करना चाहिए। साथ ही बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी भी दी जानी चाहिए।

 

आखिर कब सुधरेगी कोटालपोखर की बिजली व्यवस्था और कब जनता को मिलेगी राहत? यह सवाल अब क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

साहेबगंज ब्यूरो / असफाक हुसैन

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!