Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-PaperUncategorizedगोंडायूपी

“पंख नहीं, हौसले से उड़ान होती है – कर्नल राजगोपाल 

प्रशिक्षण शिविर 160 के आठवें दिन डिप्टी कमांडेंट डोगरा रेजीमेंट सेंटर एंड स्काउट कर्नल राजगोपाल चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे l

“पंख नहीं, हौसले से उड़ान होती है – कर्नल राजगोपाल

गोन्डा/ मनकापुर 48 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी गोंडा के तत्वावधान में मनकापुर तहसील मे आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 160 के आठवें दिन डिप्टी कमांडेंट डोगरा रेजीमेंट सेंटर एंड स्काउट कर्नल राजगोपाल चक्रवर्ती मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे l कैंप कमांडेंट ने कर्नल चक्रवर्ती का स्वागत किया और एनसीसी कैडेट ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया! इसके पश्चात कर्नल राजगोपाल ने कैंप एरिया का निरीक्षण किया और एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए केवल बाहरी संसाधनों या सुविधाओं की जरूरत नहीं होती, बल्कि असली ताकत इंसान के आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और हिम्मत में होती है। यह पंक्ति संदेश देती है कि जीवन में कठिनाइयों या सीमित साधनों के बावजूद, यदि इरादे मजबूत हों और उत्साह कायम रहे, तो असंभव भी संभव किया जा सकता है l बिना लक्ष्य के इंसान ढीला पड़ सकता है और आलस्य में समय गंवा सकता है।

लक्ष्य निर्धारित होने पर इंसान अपने लक्ष्य तक पहुँचने तक चैन से नहीं बैठ पाता।यह बात कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मनियंत्रण की ओर प्रेरित करती है। सफलता के मार्ग में कई बार असफलताएं और निराशाएं भी आती हैं, लेकिन जो व्यक्ति दृढ़ रहता है वह अंततः सफलता हासिल करता हैl कर्नल राजगोपाल ने आत्म अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया! बटालियन के कमान अधिकारी और कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने स्मृति चिन्ह लेकर करनाल राजगोपाल को सम्मानित किया! इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर राजेश द्विवेदी,कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला, लेफ्टिनेंट रमेश शुक्ला, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडे , सीटीओ पूर्णेन्दु मणि त्रिपाठी और अभिषेक कुमार ,पी आई स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!