Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorizedदेश
Trending

हर घर तक स्वच्छ जल, हर गांव में विकास का संकल्प

उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में जलापूर्ति योजनाओं का संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण

साहिबगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जलापूर्ति योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में संयुक्त टीम द्वारा बरहेट, पतना, बरहरवा एवं राजमहल प्रखंड की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संबंधित जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा ग्रामीणों को सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध होने की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। टीम ने योजना के विभिन्न घटकों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से प्राप्त की।उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण एवं संचालन में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा कराने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति हो।उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं का उद्देश्य केवल infrastructure तैयार करना नहीं, बल्कि आम लोगों तक इसका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसलिए योजनाओं की नियमित निगरानी, रखरखाव एवं संचालन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।जिला प्रशासन का संकल्प है कि जिले के प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित, स्वच्छ एवं नियमित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!