बरहेट के संथाली उत्तर पंचायत में विशेष विधिक जागरूकता अभियान
NALSA मेगा ड्राइव
बरहेट। बरहेट प्रखंड के संथाली उत्तर पंचायत में NALSA Mega Drive – Phase I के तहत विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।अभियान के दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, न्याय प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों तथा जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्ति भी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।इसके साथ ही लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जानकारी को मजबूत करना और आम लोगों तक न्याय एवं कानूनी सहायता की पहुंच सुनिश्चित करना है। अभियान के जारी रहने से पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सुविधाओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है।





