Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedहरदोई

पत्रकार पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग बाल-बाल बचा* हरदोई।

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में पत्रकार पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से पत्रकार दहशत में है और उसने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर मजरा अलीशाबाद निवासी पत्रकार आदिल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के आयरी निवासी रवि, एनडी उर्फ निजामू, निवासी असिगवां थाना कोतवाली देहात, अब्बास निवासी झबरा पुरवा थाना कोतवाली देहात तथा अनमोल निवासी भेलखेड़ा थाना टड़ियावां से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है।

पीड़ित के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी कार से हरदोई जा रहा था। जैसे ही वह हेतमपुरवा और इटौली तिराहे के बीच पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे उक्त आरोपियों के साथ थाना क्षेत्र के संडिला निवासी संदीप रावत व चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसकी कार के सामने तेज रफ्तार में वाहन लगाया और जान से मारने की नीयत से तमंचों से कई राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पत्रकार ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचा लिया और वह बाल-बाल बच गया।

आरोप है कि फायरिंग के बाद भी आरोपियों ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित ने पुलिस चौकी भंडायल पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी उक्त लोगों द्वारा उस पर हमला किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली देहात हरदोई में दर्ज है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसे लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है।

उधर, पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!