BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराज्यसीतापुर

*अर्चित श्रीवास्तव बने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सीतापुर जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी* 

सीतापुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और जिले स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपने के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में सीतापुर निवासी अर्चित श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यालय से 9 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में अर्चित श्रीवास्तव सहित छह पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। पत्र के अनुसार अर्चित श्रीवास्तव को सीतापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे।

अर्चित श्रीवास्तव की नियुक्ति से सीतापुर में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाध्यक्ष के रूप में उनके सामने जिले में संगठन का विस्तार करने, कायस्थ समाज के लोगों को एकजुट करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

नियुक्ति के बाद अर्चित श्रीवास्तव के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह संगठन और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अर्चित श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने और समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।

अर्चित श्रीवास्तव को सीतापुर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

राम कृष्ण बाजपेई की रिपोर्ट✍️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!