जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज
थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार,

जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की पीली धातु व सफेद धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत-4,50,000/- रूपये) व 3000 रूपये बरामद**
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/2026 धारा-305(ए)/331(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शाश्वत कुमार गौतम उर्फ शानू पुत्र विजय कुमार गौतम निवासी ग्राम कराहा तालाब मोहरब थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-21.03.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत श्रृग्वरेपुर अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में चोरी की पीली धातु के 02 मंगलसूत्र, 06 जोड़ी कान की झुमकी, 02 अगूंठी, 01 नाक की कील व 01 नाक की बाली तथा सफेद धातु के पायल 03 जोड़ी, 01 जोडी छागल, 01 जोड़ी हाथ का फूल और 28 पैर की बिछिया (कुल अनुमानित कीमत-4,50,000/- रूपये) व 3000 रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक-18/19.03.2026 की रात्रि में वादी मुकदमा के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में सेंध लगाकर घर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण व रूपये चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-100/2026 उपरोक्त पंजीकृत कर घटना के अनवारण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
शाश्वत कुमार गौतम उर्फ शानू पुत्र विजय कुमार गौतम निवासी ग्राम कराहा



