Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperचित्रकूटराज्यलोकल न्यूज़स्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी

ग्राम गौरिया में स्वामी ब्रह्मानंद जी निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ

गांव की गरीबी, कमजोरी शिक्षा ही मिटा सकती है : नरेंद्र सिंह राजपूत शिक्षक

चित्रकूट। आज दिनांक 21 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत गौरिया क्षेत्र मानिकपुर जिला चित्रकूट में शिक्षा के सागर त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानन्द जी की प्रेरणा से निःशुल्क स्वामी ब्रह्मानन्द कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई। इस कोचिंग सेंटर का उद्घाटन कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी चित्रकूट के प्रबंधक जागेश्वर राजपूत ने फीता काटकर किया। इस कोचिंग सेंटर में प्रेमनारायण सिंह, राजा सिंह द्वारा बच्चों को पढ़ाने में अपनी सेवाएं देंगे। और इस कोचिंग सेंटर की सुव्यवस्थित जगह कालीचरण सिंह राजपूत द्वारा प्रदान की गई।
नरेंद्र सिंह राजपूत राठ (हमीरपुर) ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी का सपना था कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में फैली गरीबी, बेकारी को सिर्फ शिक्षा ही मिटा सकती है, इसी उद्देश्य के तहत सभी ग्राम वासियों ने मिलकर निःशुल्क कोचिंग सेंटर की व्यवस्था की गयी। यह पहल बुंदेलखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद स्वामी ब्रह्मानंद जी के पदचिह्नों पर चलते हुए ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रसार का एक सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर श्री जागेश्वर राजपूत प्रबंधक (कल्याण भारती इंटर कॉलेज कर्वी), ईश्वरी प्रसाद राजपूत पूर्व बैंक प्रबंधक, हजारीलाल राजपूत जी, नरेन्द्र सिंह शिक्षक राठ, किशोरी लाल , राजकरन, धनभाग सिंह, श्रीकेशन सिंह , मनराज सिंह , रामचंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह,जयनाथ सिंह, सत्यनारायण सिंह, संगम सिंह,जग्गेलाल सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!