Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपीराज्यलोकल न्यूज़

अंतिम बड़े मंगल पर उमेश शुक्ला ने कराया भव्य प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से ग्रहण किया प्रसाद

गोंडा। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर शहर के अग्रसेन चौराहे के निकट भाजपा जिला मंत्री उमेश शुक्ला द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, फल एवं हलुए के प्रसाद की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भाव का भी सुंदर संगम देखने को मिला। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने भगवान हनुमान का स्मरण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, तरबगंज ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, महेंद्र मिश्र, दिनेश शुक्ला, के.डी. मिश्रा, गितेश प्रकाश सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!