Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपीराज्य

अंतिम बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं को कराया गया गन्ने के जूस का वितरण

अंतिम बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं को कराया गया गन्ने के जूस का वितरण

गोंडा। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर शहर के रानी बाजार क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए गन्ने के जूस वितरण का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गन्ने का जूस ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य बड़े मंगल के पावन अवसर पर सेवा भाव के साथ लोगों को राहत पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने



ओको मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान का स्मरण करते हुए प्रसाद स्वरूप जूस ग्रहण किया और आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की। पूरे आयोजन में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर रूकमणी देवी, किरण बंसल, नीतू गर्ग, प्रेरणा बंसल, श्रेया बंसल, अमित बंसल, आनंद गर्ग, दिनेश गोयल, जगत अग्रवाल, अनूप बंसल, अभय बंसल, अंकुर बंसल, अमन बंसल एवं दयाशंकर कसौधन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!