Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperगोंडाटॉप न्यूज़यूपीराज्य

डीआईजी,डीएम, एसपी व सीडीओ ने तहसील कर्नलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

सम्पूर्ण समाधान कर्नलगंज में 240 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही किया गया निस्तारण गोण्डा

डीआईजी,डीएम, एसपी व सीडीओ ने तहसील कर्नलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी

 

सम्पूर्ण समाधान कर्नलगंज में 240 शिकायतों में से 12 का मौके पर ही किया गया निस्तारण

 

गोण्डा। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, अशोक कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील करनैलगंज में कुल 240 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता पवन कुमार सिंह निवासी ग्राम अकोहरी सरनाम पुरवा ने अवगत कराया कि मेरे गांव के चकमार्ग गाटा संख्या 1562 पर गांव के ही लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसे संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत परसपुर तथा संबंधित राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए हैं की मौके का स्थलीय जांच करके नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी करनैलगंज सुश्री नेहा मिश्रा, तहसीलदार करनैलगंज राहुल सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!