Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifइटावायूपीलोकल न्यूज़

इटावा में दो पत्नियों का हंगामा: पहली को मृत बता दूसरी शादी की, अब तीसरी की तैयारी में था युवक, खुद को डॉक्टर बताता था

इटावा के इकदिल कस्बे की नई बस्ती में एक युवक पर पहली पत्नी से तथ्य छिपाकर दूसरी शादी करने और अब तीसरी शादी की तैयारी करने के आरोप में गुरुवार शाम जमकर हंगामा हो गया। युवक की दोनों पत्नियां अपने परिजनों के साथ उसके क्लीनिक और घर पहुंच गईं, जहां विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
युवक के पिता फिरोज खां ने आरोप लगाया कि महिलाओं और उनके परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की, बाइक क्षतिग्रस्त की और घर में आग लगाकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया। उनकी तहरीर पर इकदिल पुलिस ने आगजनी, तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों पत्नियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
वहीं दोनों महिलाओं ने युवक पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पहली पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग शुरू हो गई, जबकि दूसरी पत्नी का कहना है कि पहली पत्नी की मौत का झूठ बोलकर उससे निकाह किया गया। साथ ही युवक के परिवार द्वारा संचालित कथित झोलाछाप क्लीनिक को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!