बड़हरवा में RPF-CIB की संयुक्त कार्रवाई, 1.15 लाख एमएल विदेशी शराब जब्त
ट्रेन संख्या 13415 से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बीच छिपाकर रखा था शराब
बड़हरवा। दिनांक 26 अगस्त 2026 को CIB/Malda एवं RPF पोस्ट बड़हरवा की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 13415 (पटना एक्सप्रेस) में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान कुल 230 कैन Haywards 5000 Premium Strong Beer जब्त की गई।संयुक्त रेड में CIB/Malda के SI नंदन कुमार सिंह, HC नुपुर बरन मिड्या तथा RPF पोस्ट बड़हरवा के इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान एवं ड्यूटी प्लेटफॉर्म स्टाफ हेड कांस्टेबल पिनाकी सरकार शामिल थे। टीम ने ट्रेन संख्या 13415 के द्वितीय अंतिम GS कोच संख्या ER-132454 की जांच की। इस दौरान वेस्टिब्यूल में केले से भरे छह प्लास्टिक बोरे और “Kashmir Apple” अंकित दो कार्टून संदिग्ध अवस्था में पाए गए।जांच करने पर केले के बीच छिपाकर रखे गए उक्त बोरों एवं कार्टूनों से Haywards 5000 Premium Strong Beer के 230 कैन, प्रत्येक 500 एमएल, बरामद हुए। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने बरामद सामान पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया।इसके बाद बरामद शराब को RPF पोस्ट बड़हरवा के पोस्ट कमांडर की सहायता से बरहरवा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर उतारकर लावारिस के रूप में जब्त किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 1,15,000 एमएल (115 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत 25,300 रुपये बताई गई है।बरामदगी के संबंध में उत्पाद विभाग, साहेबगंज के इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया गया है। RPF एवं CIB की संयुक्त कार्रवाई से ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी का संकेत मिला है।





