Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedयूपीराज्य

ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा*

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया पचदेवरा थाना क्षेत्र के सपाभापुर गांव के पास सिद्धार्थनगर से दिल्ली और नोएडा जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से करीब 10 फीट नीचे खेत में पलट गई।

 

हादसे में करीब 50 यात्री घायल हो गए, जबकि 12 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। यात्रियों ने बताया कि बस के सामने अचानक एक वाहन आने पर चालक ने टक्कर से बचने के लिए जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी।

 

बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पचदेवरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!