ईओ ने सभासद अजहर मसूद पर दर्ज कराई धोखाधड़ी कर पत्नी के नाम दुकान एलॉट करने की रिपोर्ट,
सभासद रहते सरकारी जमीन पर बनी दुकान अपनी पत्नी के हक में 20 साल पूर्व कराई थी नाम, हरदोई शाहाबाद,नगर पालिका प्रशासन

हरदोई शाहाबाद,नगर पालिका प्रशास ने एक सभासद पर पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी जमीन की नीलामी अपनी पत्नी के नाम करा ली।20 साल पूर्व हुए कथित फर्जीबाड़े के मामले में अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने सभासद अजर मसूद के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से जुड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।गुरुवार की देर शाम एफआईआर दर्ज की गई।जिसमें आरोप है कि सभासद का कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले दुकान का अनुबंध कराया। गौरतलब हो कि मोहल्ला बुध बाजार निवासी अजहर मसूद वर्ष 2000 से 2005 तक नगर पालिका परिषद शाहाबाद के सभासद रहे थे। उनका कार्यकाल 30 नवंबर 2005 को समाप्त होना था आरोप है कि कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्होंने नगर पालिका की दुकान के आवंटन में नियमों का उल्लंघन किया नगर पालिका की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान अजर मसूद ने कथित तौर पर अपनी पत्नी नाहिद अख्तर के नाम से बोली लगवाई इसके बाद कार्यकाल खत्म होने से ठीक 1 दिन पहले 29 नवंबर 2005 को दुकान का अनुबंध नगर पालिका से कर लिया गया 2005 में भी बह सभासद थे और मौजूदा समय में भी सभासद है इओ की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा मामले में नगर पालिका ईओ सर्वेश कुमार ने पुलिस को शिकायत भेजी इसके आधार पर शाहाबाद पुलिस ने पूर्व सभासद अजर मसूद के खिलाफ आईपीएस की धारा 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है अब दुकान के आवंटन नीलामी प्रक्रिया अनुबंध और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी 21 साल बाद कार्रवाई से पालिका में मची हलचल करीब 21 साल पुराने मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद शाहाबाद नगर पालिका में हलचल बढ़ गई है पुलिस जांच के बाद ही या स्पष्ट होगा कि मामले में नियमों का उल्लंघन और धोखाधड़ी किस स्तर पर हुई थी। यह भी सघन जांच का विषय है। क्योंकि उक्त धोखाधड़ी में और लोगों तक जांच जा सकती है।




