किसान नेता ने प्राईमरी स्कूल में बंद सरकारी खाना, बनवाने के लिए समाधान दिवस में की मांग

हरदोई जिला की ब्लाक शाहाबाद के ग्राम पंचायत आगापुर में सरकारी प्राईमरी स्कूल में बच्चों को मिडडे मिल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है क्यूंकि प्रधानाचार्य स्वेता ग्राम प्रधान की तना तूनी का असर गरीब बच्चों पर दिख रहा है
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने प्रधानाचार्य से संपर्क करके पूछा तो बताया कि 14 माह से चेक पर प्रधान अखिलेश कुमार ने हस्ताक्षर नहीं किए जिसके चलते हमे गैस, तेल, हल्दी मिर्च, मसाला सब्जी आदि सामग्री लेने में दिक्कतों का सामना उठाना पड़ रहा है कब तक अपने पास से खाना बनवाया जाये और यहां तक कहा कई प्रार्थना पत्र दिए लेकिन फिर भी प्रधान ने हस्ताक्षर नहीं किए इस पर गरीब बच्चे विचारे प्रधान के कारनामे का शिकार हो रहे हैं
ग्राम प्रधान को किसी जांच और कोई कार्यवाही से नहीं लगता डर
गरीब बच्चों का कहना है कि मेरे गांव के प्रधान जी को किसी प्रकार की कार्यवाही से डर नहीं है क्योंकि कहीं ना कहीं योगी सरकार से लिंक है
बच्चों ने कहा बंद पड़ा खाना बनवाया जाये नहीं तो जल्द होगा आंदोलन



