Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

छेदीपुरवा पटेल नगर कॉलोनी में नाली के अभाव से जलभराव, गंदगी से लोग परेशान

गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे छेदीपुरवा स्थित पटेल नगर कॉलोनी में नाली न होने के कारण स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के घरों के सामने और आसपास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। अभिषेक कुमार, आजाद पटवा, छेदी, श्रवण, राजू मिश्रा, जयप्रकाश श्रीवास्तव ,सहित कई लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र नाली निर्माण, नियमित सफाई अभियान चलाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!