महराजगंज के थाना सोनौली मे गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार तड़ीपार के उल्लंघन में हुई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस टीम द्वारा जिला बदर से संबंधित अभियुक्त शिवम पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली , जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।दिनांक 10.07.2026 को जिला बदर की कार्यवाही के आदेश के क्रम में अभियुक्त को जनपद देवरिया/माननीय न्यायालय के आदेशों-निर्देशों से अवगत कराते हुए 06 माह हेतु तड़ीपार किया गया था। दिनांक 06.08.2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला, जिसने जिला बदर से संबंधित माननीय न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया।नियामानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त शिवम पाण्डेय के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 73/2026 धारा 10 उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज रवाना किया गया।
गिफ्तार अभियुक्त का नाम शिवम पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय पता: ग्राम लक्ष्मीनगर टोला तिसुरी, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज• उम्र: करीब 27 वर्ष गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:महेंद्र कुमार मिश्र थानाध्यक्ष,रामचन्द्र राय,
शिवाकान्त सिंह,भानूप्रसाद मौजूद रहे
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




