Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedशाहजहांपुर

तिलहर-निगोही मार्ग पर प्रधान की लापरवाही पर फूटा गुस्सा: 24 घंटे तक सड़क किनारे सड़ता रहा गोवंश का शव, बजरंग सेना ने शव रखकर किया चक्का जाम, प्रधान पर हाथापाई का आरोप

तिलहर (शाहजहांपुर)। थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम बख्तियारपुर गौतिया में ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार को गांव में एक गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दी, लेकिन पूरे 24 घंटे तक प्रधान ने शव को हटवाने की जहमत तक नहीं उठाई। गोवंश का शव गांव की सड़क किनारे खुले में पड़ा सड़ता रहा, जिससे पूरे गांव में बदबू और संक्रमण का खतरा फैल गया।

 

ग्राम प्रधान के इस अमानवीय रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रधान को कई बार फोन किया गया, लेकिन हर बार टाल-मटोल किया गया।

 

जब बर्दाश्त से बाहर हुआ तो सड़क पर उतरी बजरंग सेना

 

मामले की जानकारी जब श्री बजरंग सेना के जिला उपाध्यक्ष शोभित जी और जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार जी को लगी तो वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दोनों नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंश के शव को उठाया और *तिलहर-निगोही मार्ग के गुलरिया मोड़ पर बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

 

प्रधान पर हाथापाई का सनसनीखेज आरोप – सुमित कुमार का वर्जन

 

इस दौरान सबसे बड़ा आरोप सामने आया। जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया हम शांति से प्रधान के पास गौवंश के अंतिम संस्कार की गुहार लगाने गए थे, लेकिन प्रधान ने हमारी बात सुनने के बजाय हमारे साथ अभद्रता और हाथापाई की। अगर उनसे नहीं हो रहा था तो मना कर देते, हम खुद अपनी पूरी टीम के साथ सम्मान से अंतिम संस्कार करवा देते। दो दिन से शव सड़क पर पड़ा है, इसका जिम्मेदार कौन है? प्रशासन को फोन करो तो आधे घंटे, एक घंटे का झूठा आश्वासन। ये कोई ड्रामा नहीं है, ये गौमाता के सम्मान का सवाल है। हमारी मांग है कि प्रधान को मौके पर बुलाकर उन्हीं से गड्ढा खुदवाकर अंतिम संस्कार कराया जाए।

 

जाम लगते ही तिलहर-निगोही मार्ग पर दोनों तरफ 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, राहगीर परेशान हो गए।

 

चौकी प्रभारी ने संभाला मोर्चा

 

जाम की सूचना पर बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने 3 घंटे तक कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि प्रशासन तुरंत जेसीबी मंगवाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराएगा। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर गोवंश का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, तब जाकर जाम खुला।

 

जिला उपाध्यक्ष शोभित जी ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में प्रधान द्वारा ऐसी लापरवाही की गई तो श्री बजरंग सेना पूरे जिले में बड़ा आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!