E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराज्यशाहाबादहादसा
शाहाबाद थाने के पास वर्षों से खड़ी डबल डेकर बस दे रही अनहोनी के संकेत

शाहाबाद। थाना क्षेत्र के पास हाईवे किनारे वर्षों से खड़ी एक डबल डेकर बस राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रात के समय सड़क किनारे खड़ी यह बस दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़ी बस को हटाने की जरूरत है। हाईवे पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में अचानक सामने आने वाली यह बस किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हाईवे किनारे वर्षों से खड़ी डबल डेकर बस को तत्काल हटवाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस बस को हटाने के लिए कब कदम उठाएगा





